Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-31

Ghatshila By-election: इंडिया गठबंधन द्वारा घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के प्रभारी बने प्रदेश समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता शुभम सिन्हा

इंडिया गठबंधन ने घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रदेश समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता शुभम सिन्हा को प्रभारी नियुक्त किया गया है। जमशेदपुर के रहने वाले शुभम सिन्हा को यह ज़िम्मेदारी गठबंधन की युवा नेतृत्व को बढ़ावा देने की नीति के तहत सौंपी गई है।

शुभम सिन्हा ने कहा

प्रभारी बनाए जाने के बाद शुभम सिन्हा ने कहा कि इंडिया  गठबंधन हमेशा से युवाओं को नेतृत्व देने में विश्वास रखता है। उन्होंने कहा, “झारखंड से लेकर दिल्ली तक, युवा शक्ति ही देश की रीढ़ की हड्डी है। आज इंडिया सपोर्टर यूनिट द्वारा मुझे झारखंड राज्य में चल रही उपचुनाव में घाटशिला विधानसभा प्रभारी का दायित्व संभालने की ज़िम्मेदारी सौंपा गई हैं, घाटशिला उपचुनाव में महागठबंधन के प्रत्याशी सोमेश सोरेन को जीत दिलाने के इण्डिया ब्लॉक अपने दायित्व निभाने के लिए सज्ज हैं।

देश की आवाज़ हैं इंडिया गठबंधन

देश की आवाज़ हैं इंडिया गठबंधन अतः हम गठबंधन धर्म का पालन करेंगे जिससे माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं महागठबंधन के प्रत्याशी सोमेश चंद्र शोरेन जी को मजबूती प्रदान करने का काम करेंगे इस उपचुनाव में ।





 
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !