Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-05-04

Latehar: लातेहार में नक्सली तांडव: चंदवा में सीएमपीडीआई साइट पर हमला, छह वाहन और दो जांच मशीनें फूंकीं

Meta Description

Latehar: झारखंड के लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत सुदूरवर्ती तूरी सोत इलाके में माओवादियों ने एक बार फिर तांडव मचाया है। कोयला खनिज संपदा की खोज में लगी सीएमपीडीआई (सेंट्रल माइंस प्लानिंग एंड डिज़ाइन इंस्टिट्यूट) की साइट पर नक्सलियों ने हमला कर दिया। इस बड़ी नक्सली वारदात में माओवादियों ने छह वाहनों और दो जांच मशीनों को आग के हवाले कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पलामू डीआईजी वाई एस रमेश और लातेहार एसपी कुमार गौरव मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। प्रारंभिक जांच में इस हमले के पीछे माओवादियों का हाथ होने की पुष्टि हो रही है।
घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है और इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है। अधिकारियों के अनुसार, माओवादियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा किया गया है।
यह हमला राज्य में विकास कार्यों और खनिज खोज अभियानों को प्रभावित करने की एक और कोशिश मानी जा रही है। प्रशासन ने कहा है कि डराने-धमकाने की इस रणनीति के बावजूद क्षेत्र में खनिज सर्वेक्षण का कार्य जारी रहेगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !