Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-01

Saraikela News: आदित्यपुर नगर निगम के विरुद्ध पूर्व पार्षदों का आमरण अनशन शुरू

सरायकेला: आदित्यपुर नगर निगम कार्यालय के समीप शनिवार से पूर्व पार्षदों ने निवर्तमान पार्षद रंजन सिंह के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन आमरण अनशन और भूख हड़ताल शुरू हो चुकी है। उनका आरोप है कि नगर निगम के द्वारा मनमानी  तरीके से टैक्स वसूला जा रहा है, जबकि शहर में सड़क निर्माण, साफ-सफाई, नाली निर्माण, पेयजल व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की भारी कमी है।

पूर्व पार्षदों का कहना

पूर्व पार्षदों का कहना है कि विगत दो वर्षों से नगर निगम क्षेत्र में सफाई व्यवस्था बदहाल है और विकास कार्यों में पक्षपात किया जा रहा है। चुने हुए प्रतिनिधियों के अनुसार कुछ क्षेत्रों को प्राथमिकता दी जा रही है, जबकि अन्य वार्ड उपेक्षित हैं।

निगम प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल

अनशनस्थल पर निगम प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए। पूर्व सूचना के बावजूद अनशन स्थल पर साफ-सफाई तक नहीं कराई गई। पार्षदों ने कहा कि बोर्ड बैठक में स्वीकृत योजनाओं का शिलान्यास तो हो गया, परंतु उन्हें धरातल पर लागू नहीं किया गया।


पूर्व पार्षदों ने चेतावनी दी

पूर्व पार्षदों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक आमरण अनशन जारी रहेगा। नगर निकाय चुनाव निकट होने के कारण इस विरोध को राजनीतिक रूप से भी देखा जा रहा है। वहीं, स्थानीय लोगों और समाजसेवियों का समर्थन भी अब इस आंदोलन को मिलने लगा है।


गणमान्य व्यक्ति मौजूद

अनशन में शामिल प्रमुख लोगों में रंजन सिंह, नीतू शर्मा, ममता बेज, बैजू राम हादसा, अभिजीत महतो तथा समाजसेवी रंजीत सैंडल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !