Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-01

Saraikela News: आदित्यपुर पार्षदों की भूख हड़ताल हुई सफल, नगर निगम ने की मांगे स्वीकार

Saraikela: आदित्यपुर नगर निगम के मनमानी और लापरवाही के विरुद्ध पार्षदों द्वारा शनिवार को अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल किया गया था। उनकी प्रमुख मांगे नगर निगम क्षेत्र में सड़क निर्माण, साफ-सफाई,नाली निर्माण, पेयजल आपूर्ति और मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था को सुनिश्चित करना था। 

पूर्व पार्षदों ने स्पष्ट कर दिया

पूर्व पार्षदों ने स्पष्ट कर दिया थी कि जब तक उनकी मांगे पूर्ण नहीं होती है तब तक वह भूख हड़ताल जारी रखेंगे। हालांकि शाम ढलते ही नगर निगम पदाधिकारी द्वारा भूख हड़ताल पर बैठे सभी पार्षदों से वार्ता की और अनशन तोड़ने की निवेदन किया। इस दौरान सभी मांगों पर सहमति बनी। उपनगर आयुक्त पारुल सिंह एवं कार्यपालक अभियंता पंकज झा द्वारा पार्षदों को पानी पिलाकर अनशन तोड़वाया गया।

अनशन पर बैठे पूर्व पार्षद में शामिल सदस्य

 अनशन पर बैठे पूर्व पार्षद में शामिल सदस्य रंजन सिंह, बैजू राम हादसा, विक्रम किस्कू, नीतू शर्मा, ममता बेज एवं समाजसेवी रंजीत सांडिल्य सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !