Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-01

Babulal Soren: बाबूलाल सोरेन के खिलाफ फर्जी AI कंटेंट पोस्ट करने के मामले में घाटशिला थाने में प्राथमिकी दर्ज, झामुमो IT सेल पर आरोप

जमशेदपुर/घाटशिला : भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन के खिलाफ फर्जी एआई फोटो और वीडियो पोस्ट करने के मामले में घाटशिला थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह कार्रवाई चुनाव आयोग के निर्देश पर की गई है, जिसमें झामुमो आईटी सेल पर आरोप लगाया गया है कि वे बाबूलाल सोरेन को बदनाम करने के लिए फर्जी एआई फोटो और वीडियो वायरल करवा रहे हैं।

भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी

इस मामले में भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है और निर्वाचन आयोग और पुलिस प्रशासन से मांग की है कि फर्जी कंटेंट बनाने और प्रसारित करने वालों की शीघ्र पहचान कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने कहा कि झामुमो अब राजनीति के सबसे निम्न स्तर पर उतर आई है और "AI जनरेटेड झूठ" को हथियार बनाकर जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रही है।


भाजपा ने निर्वाचन आयोग और पुलिस प्रशासन से की मांग

भाजपा ने निर्वाचन आयोग और पुलिस प्रशासन से मांग की है कि फर्जी कंटेंट बनाने और प्रसारित करने वालों की शीघ्र पहचान कर कठोर कानूनी कार्रवाई हो। सभी आपत्तिजनक, भ्रामक और बदनाम करने वाले पोस्ट्स को तुरंत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से हटाया जाए। चुनावी शुचिता के साथ खिलवाड़ करने वाले ऐसे साइबर अपराधों पर सख्ती से रोक लगाई जाए।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !