Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-03

BCCI Women World Cup: ऐतिहासिक जीत, विश्व चैंपियन बनी टीम इंडिया, BCCI ने दिया ₹51 करोड़ का नकद इनाम,रचा इतिहास

India: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आईसीसी महिला क्रिकेट विश्वकप 2025 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। अपनी सरजमीं पर खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर विश्वचैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। 52 साल के लंबे इंतजार के बाद मिली इस ऐतिहासिक जीत ने पूरे देश को जश्न में डुबो दिया है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड 

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने महिला टीम के इस अभूतपूर्व पराक्रम के सम्मान में अपने खजाने खोल दिए हैं। बीसीसीआई ने घोषणा की है कि आईसीसी महिला विश्व कप 2025 का खिताब जीतने पर टीम इंडिया को ₹51 करोड़ रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा। यह इनामी राशि आईसीसी से मिली राशि से भी अधिक है।

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने इस घोषणा

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने इस घोषणा के दौरान कहा कि यह जीत भारतीय क्रिकेट में एक नए युग की शुरुआत है। उन्होंने कप्तान हरमनप्रीत कौर की टीम की तुलना 1983 में विश्व कप जीतने वाली कपिल देव की टीम से करते हुए कहा कि उन्होंने आज देशभर के दिल जीत लिए हैं। उन्होंने महिला क्रिकेट में किए गए बदलावों पर भी प्रकाश डाला, जिसमें जय शाह के नेतृत्व में लागू की गई वेतन समानता (pay parity) और आईसीसी महिला विश्व कप की इनामी राशि में 300 प्रतिशत की वृद्धि शामिल है।

महिला क्रिकेटरों की अगली पीढ़ी को प्रेरित

यह ऐतिहासिक जीत महिला क्रिकेटरों की अगली पीढ़ी को प्रेरित करने का काम करेगी और भारत में महिला क्रिकेट के लिए एक स्वर्णिम अध्याय की शुरुआत करेगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !