Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-05-04

Jharkhand News:अहिल्याबाई होलकर जी की 300वीं जयन्ती समारोह का भव्य आयोजन मदन मोहन मालवीय प्रेक्षागृह में सम्पन्न हुआ

Meta Description

 स्त्री राष्ट्र की आधार शक्ति"के तत्वावधान में पुण्य श्लोक अहिल्याबाई होलकर जी की 300वीं जयन्ती समारोह का भव्य आयोजन मदन मोहन मालवीय प्रेक्षागृह में सम्पन्न हुआ। सभी अभ्यागत श्रोताओ का तिलक और उत्तरीय से स्वागत किया गया।समारोह के मुख्य अतिथि ,साहित्य अकादमी,मध्यप्रदेश के निदेशक डॉक्टर विकास दवे,अध्यक्ष,सक्रिय समाज सेविका श्रीमती संगीता बेहरा एवं न्यास केसदस्यों द्वारा दीप मन्त्र के साथ दीप प्रज्जवलन किया गया। डी बी एम एस एजुकेशन काॅलेज की छात्राओं ने स्त्री सशक्तीकरण से सम्बन्धित नाटिका प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि एवं समारोह-अध्यक्ष का समृति प्रतीक एवं अंग वस्त्र द्वारा सम्मान किया गया।स्वागत करते हुए न्यास की अध्यक्ष डॉक्टर रागिनी भूषण ने अतिथि देवो भव का मर्म बताते हुए राष्ट्र सेविका समिति की विभाग प्रमुख श्रीमती सुधा प्रजापति सहित राष्ट्र सेविका समिति तथा उत्तर प्रदेश संघ के सहयोग की सराहना की। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में.श्रीमती संगीता बेहरा ने न्यास के उद्देश्यों की प्रशंसा करते हुए हर कदम पर सहयोग करने का विश्वास दिलाया।

धन्यवाद कोल्हान विश्वविद्यालय की हिन्दी विभाग की पूर्व अध्यक्ष एवं कला संकाय की डीन डाॅ मुदिता चन्द्रा ने दिया।एकल गीत के उपरान्त समारोह के मुख्य अतिथि डॉक्टर दवे ने पुण्य श्लोक अहिल्याबाई होल्कर जी के जीवन के प्रत्येक पहलू पर विहंगम प्रकाश डाला और कहा आज प्रत्येक स्त्री अहिल्याबाई बन सकती है

बस आवश्यकता है उतने ही दृढ़ संकल्प और तपस्या की।सम्पूर्ण कार्य क्रम का आकर्षक संचालन राष्ट्र सेविका समिति की महानगर कार्य वाहिका श्रीमती अपर्णा सिंह ने किया।राष्ट्र गीत के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !