Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-03

Bokaro BJP Protests: बच्चों को HIV संक्रमित ब्लड, बोकारो भाजपा ने किया प्रदर्शन, स्वास्थ्य विभाग के भ्रष्टाचार पर मांगी कार्रवाई

Bokaro: झारखंड के चाईबासा सदर अस्पताल में थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों को एचआईवी संक्रमित खून चढ़ाए जाने के गंभीर और दुखद मामले को लेकर राज्य भर में आक्रोश जारी है। इसी कड़ी में, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बोकारो जिला इकाई ने सोमवार को सिविल सर्जन कार्यालय, बोकारो के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया।


जिला अध्यक्ष जयदेव राय के नेतृत्व में किए गए इस प्रदर्शन

जिला अध्यक्ष जयदेव राय के नेतृत्व में किए गए इस प्रदर्शन के दौरान, पार्टी कार्यकर्ताओं ने सिविल सर्जन के माध्यम से झारखंड के राज्यपाल को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में चाईबासा की घटना के दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई है, साथ ही राज्य के स्वास्थ्य महकमे में व्याप्त अनियमितताओं पर चिंता जताई गई है।

बच्चों की जान से खिलवाड़, घोर लापरवाही

जिला अध्यक्ष जयदेव राय ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जिस तरह से मासूम बच्चों को संक्रमित ब्लड चढ़ाया गया है, वह काफी दुखद है और यह बच्चों की जान के साथ सीधा खिलवाड़ है। उन्होंने कहा कि यह घटना स्वास्थ्य विभाग की घोर लापरवाही को दर्शाती है।

राय ने पार्टी के निर्देश पर किए गए इस प्रदर्शन के

राय ने पार्टी के निर्देश पर किए गए इस प्रदर्शन के मुख्य उद्देश्य बताते हुए कहा, "हम लोगों ने केवल चाईबासा मामले के दोषियों पर ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य विभाग बोकारो में फैले भ्रष्टाचार और वर्षों से जमे हुए कर्मियों पर भी तुरंत कार्रवाई की मांग की है।

दोषी पाए जाने वालों को कठोरतम दंड दिया जाए

भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य विभाग में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और प्रशासनिक शिथिलता है, जिसके कारण ऐसी गंभीर और जानलेवा लापरवाही हो रही है। उन्होंने राज्यपाल से मांग की है कि पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए और दोषी पाए जाने वालों को कठोरतम दंड दिया जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। यह प्रदर्शन झारखंड के स्वास्थ्य सेवाओं की लचर व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !