Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-03

Dhanbad Police Action: मुखिया पति पर गोली चलाने वाला आरोपी विश्वजीत चटर्जी गिरफ्तार, पिस्टल और जिंदा गोली बरामद

Dhanbad: बाघमारा थाना क्षेत्र में मुखिया पति शंकर बेलदार पर फायरिंग करने वाले आरोपी विश्वजीत चक्रवर्ती उर्फ विशु को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना 25 अगस्त 2025 को हुई थी, जब अपराधियों ने जान से मारने की नीयत से उन पर गोली चलाई थी। इस मामले में बाघमारा थाना कांड संख्या 57/2025 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस ने बताया कि घटना के बाद से आरोपी फरार

पुलिस ने बताया कि घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर 2 नवंबर 2025 को उसे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि वही फायरिंग की घटना में शामिल था। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने एक देशी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इसके आधार पर एक नया मामला बाघमारा थाना कांड संख्या 71/2025 दर्ज किया गया है।

आरोपी का लंबा आपराधिक इतिहास भी सामने

आरोपी का लंबा आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उस पर पहले से ही 6 से अधिक मामले, जिनमें हत्या के प्रयास, रंगदारी, आगजनी और आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज हैं।

पकड़धकड़ अभियान में शामिल पुलिस दल में

पकड़धकड़ अभियान में शामिल पुलिस दल में पुलिस निरीक्षक मुकेश चौधरी, थाना प्रभारी अजीत कुमार (बाघमारा), साधन कुमार (बरोरा), राहुल कुमार झा (हरिहरपुर), संतन कुमार, सुदर्शन राम, और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !