Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-03

Jharkhand Congress Bhawan: झारखंड कांग्रेस भवन में प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता में, पर्यवेक्षक और जिला अध्यक्षों की अहम बैठक

Jharkhand: झारखंड कांग्रेस भवन में प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता में जिला पर्यवेक्षक और जिला अध्यक्षों की अहम बैठक हुई। जिसमें दिए गए कार्यों की समीक्षा हुई। वहीं आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तैयार की गई है। 2025 का वर्ष संगठन सृजन का वर्ष है। 

इसको लेकर संगठन को मजबूत करने पर चर्चा हुई

इसको लेकर संगठन को मजबूत करने पर चर्चा हुई। वही 15 नवंबर तक सभी जिला कमेटी का गठन करने का निर्णय लिया गया है। नगर निकाय वार्ड अध्यक्षों की नियुक्ति 10 नवंबर तक कर लिया जाएगा। सभी शहरी स्थानीय निकायों के प्रिंसिपल वार्ड में कांग्रेस कमेटी का गठन 30 नवंबर तक कर लिया जाएगा।

10 से 19 नवंबर तक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

 10 से 19 नवंबर तक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होगा। साथ ही सभी जिलों में जिला पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी बनेगी। साथ ही प्रत्येक महीने की 2 तारीख को सभी प्रखंडों में प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक होगी। वहीं पांच तारीख को सभी जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक होगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !