Chakradharpur: चक्रधरपुर में मालगाड़ी से चावल चोरी का मामला सामने आया है, जहां चोरों ने चलती ट्रेन के वैगन का दरवाजा तोड़कर भारी मात्रा में चावल की बोरियां नीचे गिरा दीं। घटना स्थल से लगभग 20 से 25 बोरा चावल बरामद हुई हैं। आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर बोरियों को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
चक्रधरपुर रेल मंडल में ऐसी घटनाएं हो चुकी
इससे पहले भी चक्रधरपुर रेल मंडल में ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। पिछले दिनों गोइलकेरा क्षेत्र में मालगाड़ी से चावल चोरी का मामला सामने आया था, जिसमें आरपीएफ ने कार्रवाई कर भारी मात्रा में चावल बरामद किया था।
सवाल उठ रहा
चक्रधरपुर रेल मंडल में सक्रिय चावल चोरी गिरोह रेलवे सुरक्षा तंत्र के लिए चुनौती बन गया है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से यह सवाल उठ रहा है कि मालगाड़ियां कितनी सुरक्षित हैं। आरपीएफ इस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
आम जनता से अपील
चक्रधरपुर रेल मंडल में मालगाड़ी से चावल चोरी जैसी घटनाएं यह संदेश देती हैं कि हम सभी को अधिक सतर्क और जिम्मेदार होने की ज़रूरत है। रेलवे संपत्ति हमारी राष्ट्रीय संपत्ति है, इसलिए इसकी सुरक्षा में आम नागरिकों की भागीदारी भी महत्वपूर्ण है। यदि रेल पटरी के पास संदिग्ध लोग दिखाई दें या ट्रेन से सामान बाहर फेंका हुआ मिले या किसी तरह की अवैध गतिविधि नज़र आए, तो तुरंत आरपीएफ/जीआरपी को सूचित करें।