Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-04

Saraikela News: सरायकेला में अवैध लौह अयस्क परिवहन के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, एक टाटा ट्रेलर वाहन जब्त

Saraikela: सरायकेला-खरसावां जिले में अवैध लौह अयस्क परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक वाहन को जब्त किया गया है। उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के निर्देश पर जिला खनन पदाधिकारी और स्थानीय पुलिस बल ने संयुक्त रूप से सरायकेला थाना अंतर्गत सिनी चौक के पास खनिज लदे भारी वाहनों की जांच की।


एक टाटा ट्रेलर वाहन को जब्त

इस दौरान अवैध रूप से लौह अयस्क का परिवहन करते हुए एक टाटा ट्रेलर वाहन को जब्त कर सरायकेला थाना को सुपुर्द किया गया।

औचक जांच अभियान चलाने के निर्देश

उपायुक्त ने अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन पर पूर्ण रोक लगाने के उद्देश्य से खनन विभाग, पुलिस प्रशासन और परिवहन विभाग को संयुक्त रूप से निरंतर औचक जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।

कड़ी कार्रवाई 

इसके अलावा, जिला परिवहन पदाधिकारी को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि बड़े वाहनों द्वारा खनिजों का परिवहन करते समय वाहन पूर्ण रूप से ढके हों और खुले में खनिज का परिवहन करने वाले वाहनों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।


खनन और खनिजों के अवैध परिवहन से क्या होता है

खनन और खनिजों के अवैध परिवहन से न केवल प्राकृतिक संसाधनों की हानि होती है, बल्कि पर्यावरण और स्थानीय समुदायों पर भी गंभीर प्रभाव पड़ता है। सरायकेला-खरसावां प्रशासन द्वारा हाल ही में की गई कार्रवाई हमें यह याद दिलाती है कि ऐसे अवैध कार्यों पर सख्त रोक आवश्यक है। आम नागरिकों का दायित्व है कि वे ऐसे मामलों की जानकारी प्रशासन को दें और पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक रहें।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !