Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-04

Saraikela News: सरायकेला में उपायुक्त की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन, उपायुक्त ने सुनी आम नागरिकों कि समस्याएँ

Saraikela: सरायकेला-खरसावां जिले में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आए नागरिकों ने अपनी शिकायतें एवं समस्याएँ रखीं।

 उपायुक्त ने प्रत्येक आवेदन को गंभीरता से सुनते हुए त्वरित जांच एवं नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों में मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना का लाभ प्राप्त करने में अवरोध, आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए राशन कार्ड में नाम जोड़ने, अवैध कब्जा हटाने, सड़क निर्माण, पेयजल एवं साफ-सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने, चापानल एवं जलमीनार की मरम्मत कराने समेत विभिन्न विषयों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। 

उपायुक्त ने सभी आवेदनों की गंभीरता से समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने एवं आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !