Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-05

CM Soren Statement: सीएम सोरेन के व्यापारी बयान पर बवाल, संघ ने फूंका पुतला, आंदोलन की चेतावनी

Jharkhand: झारखंड के घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा व्यापारी समाज को लेकर दिए गए बयान पर संथाल परगना खुदरा व्यवसाय संघ ने कड़ी आपत्ति जताई है। व्यापारियों ने इसे अपमानजनक और अनुचित टिप्पणी बताया है।

केंद्रीय अध्यक्ष तरुण गुप्ता ने कहा

 संघ के केंद्रीय अध्यक्ष तरुण गुप्ता ने कहा कि व्यापारी समाज हमेशा समाज सेवा और जनहित में खड़ा रहा है। देश हो या प्रदेश, जब भी कोई आपदा आई है, व्यापारी वर्ग ने आगे बढ़कर सहायता प्रदान की है। ऐसे में चुनावी मंच से व्यापारियों को निशाना बनाना और अपमानित करना न्यायसंगत नहीं है। 

व्यापारियों की मेहनत की कमाई से टैक्स के रूप में सरकार को राजस्व

तरुण गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों की मेहनत की कमाई से टैक्स के रूप में सरकार को राजस्व मिलता है, जिससे विकास कार्य और गरीब कल्याण योजनाएं संचालित होती हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को व्यापारी वर्ग के योगदान की कद्र करनी चाहिए, क्योंकि व्यापारी शोषक नहीं, बल्कि समाज का मजबूत आधार हैं। 

इसी विरोध के तहत जामताड़ा के सुभाष चौक में संघ के सदस्यों ने

इसी विरोध के तहत जामताड़ा के सुभाष चौक में संघ के सदस्यों ने जोरदार प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने अपने रुख में बदलाव नहीं किया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !