Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-05

Ranchi News: चुनावी खर्च का ब्यौरा नहीं देने वाले 22 प्रत्याशियों पर सख्त हुआ चुनाव आयोग, नोटिस जारी, छह साल तक चुनाव लड़ने पर लग सकती है रोक

Ranchi: झारखंड में पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान चुनावी खर्च का विवरण जमा नहीं करने वाले 22 प्रत्याशियों पर अब चुनाव आयोग की सख्ती देखने को मिल रही है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने बताया कि 13 विधानसभा क्षेत्रों के इन प्रत्याशियों ने निर्धारित समय में अपने खर्च का ब्यौरा आयोग को नहीं सौंपा, जिसके बाद सभी को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।

आयोग ने इसे गंभीर उल्लंघन माना

आयोग ने इसे गंभीर उल्लंघन माना है और स्पष्ट किया है कि अगर प्रत्याशियों का जवाब संतोषजनक नहीं मिला, तो उन पर छह साल तक चुनाव लड़ने से प्रतिबंध लगाया जा सकता है। यहां तक कि उन्हें अयोग्य घोषित भी किया जा सकता है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा कि “चुनाव आयोग का निर्देश बेहद स्पष्ट है, हर प्रत्याशी को निर्धारित अवधि के भीतर अपना खर्च विवरण जमा करना अनिवार्य है।”

यह कार्रवाई राजमहल, महागामा, बड़कागांव, रामगढ़, मांडू, बगोदर, गंडेय, पाकुड़, छतरपुर, हुसैनाबाद, गढ़वा और भवनाथपुर जैसे क्षेत्रों के प्रत्याशियों के खिलाफ की जा रही है। इनमें अधीर कुमार मंडल, अमित कुमार महतो, कृष्ण मोहन चौबे, फुलेश्वर महतो, लालदेव मुंडा, सुनील कुमार बेड़िया, धर्मेंद्र प्रसाद, पंकज कुमार, मुख्तार, श्रीकांत प्रसाद, समीम अख्तर, पंकज जायसवाल, रितेश गुप्ता, अनिल मांझी, कामेश्वर पासवान, मुकेश चौधरी, राम प्यारे पाल, घनश्याम पाठक और राजेश बैठा जैसे नाम शामिल हैं।

अब नेताओं को महंगी पड़ सकती है

अब पूरा ध्यान इस बात पर है कि आयोग इन प्रत्याशियों के खिलाफ आगे क्या कदम उठाता है, लेकिन इतना तय है कि चुनावी नियमों की अनदेखी अब नेताओं को महंगी पड़ सकती है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !