Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-05

Bihar Assembly Election: सारण में बड़ा एक्शन, राजनीतिक गतिविधियों में शामिल 18 सरकारी कर्मियों को चुनाव ड्यूटी से हटाया गया

Bihar: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले सारण जिला प्रशासन ने कड़ा कदम उठाया है। राजनीतिक गतिविधियों में शामिल पाए जाने पर 18 सरकारी कर्मचारियों को तत्काल चुनाव ड्यूटी से हटा दिया गया है।

जिलाधिकारी अमन समीर ने स्पष्ट शब्दों में कहा

जिलाधिकारी अमन समीर ने स्पष्ट शब्दों में कहा, “लोकतंत्र की निष्पक्षता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आरोप है कि ये कर्मचारी सोशल मीडिया पर और जनसभाओं में राजद-जदयू या भाजपा के पक्ष में प्रचार कर रहे थे।

जांच के दौरान फोटो और वीडियो सबूत भी मिले हैं। डीएम ने सभी के खिलाफ FIR, निलंबन और विभागीय जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। तीन महीने के भीतर स्पीडी ट्रायल पूरा करने का निर्देश दिया गया है।

सूत्रों के अनुसार, आरोपितों में सबसे अधिक शिक्षक

सूत्रों के अनुसार, आरोपितों में सबसे अधिक शिक्षक हैं। इनके अलावा दो जीविका कर्मी और एक मदरसा प्रभारी भी सूची में शामिल हैं। जिन क्षेत्रों से कर्मचारियों के नाम सामने आए हैं, उनमें रतनपुरा, परसा, दिघवारा, बनियापुर और एकमा शामिल हैं।

डीएम अमन समीर ने सभी विभागों को सख्त चेतावनी

डीएम अमन समीर ने सभी विभागों को सख्त चेतावनी दी है, अब हर सरकारी कर्मचारी की लोकेशन, सोशल मीडिया पोस्ट और सभाओं में मौजूदगी पर नजर रखी जाएगी। अगली बार पकड़े गए, तो ड्यूटी ही नहीं, नौकरी भी जाएगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !