Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-05

Gamharia News: गम्हरिया जेएफसीआई गोदाम में फिर उठने लगा धुआं, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंप

Gamharia: गम्हरिया के जेएफसीआई गोदाम में एक हफ्ते पहले आग लगने से एजीएम अभिषेक हाजरा और डीएसडी ट्रांसपोर्टर राजू सेनापति झुलस गए थे, जिनमें से राजू सेनापति की मौत हो गई थी और अभिषेक हाजरा ने भी बाद में दम तोड़ दिया। अब उसी गोदाम से फिर से धुआं उठने लगा, जिससे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया।

दमकल विभाग को किया सूचित

प्रभारी मार्केटिंग ऑफिसर सुनील कुमार चौधरी ने गोदाम का मुआयना किया और आग की संभावना को देखते हुए दमकल विभाग को सूचित किया। दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर गोदाम परिसर में पानी का छिड़काव किया और आग पर काबू पाया।

कई सवाल खड़े हो रहे

गोदाम में आग लगने की घटना के सात दिन बीत जाने के बाद भी गोदाम को सील नहीं किया गया है। आग से बचे हुए अनाज को सुरक्षित करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। प्रशासनिक जांच टीम ने अभी तक अपनी रिपोर्ट उपायुक्त को नहीं सौंपी है, जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

जांच में तेजी लाने की मांग 

स्थानीय लोग प्रशासनिक उदासीनता पर नाराजगी जता रहे हैं और जांच में तेजी लाने की मांग कर रहे हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !