Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-05

Palamu Breaking: ग्रामीणों ने किया पुलिस टीम पर हमला, 4 जवान हुए घायल

 Palamu Breaking: बुधवार को पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के रेवारातू गांव में ग्रामीणों ने पुलिस और प्रशासनिक टीम पर हमला कर दिया. बताया जा रहा है कि बंद पड़ी स्टोन माइंस को यह टीम हाईकोर्ट के आदेश के बाद चालू करवाने पहुंची थी. इसके बाद जैसे ही पुलिस और प्रशासनिक पदाधिकारियों की टीम पहुंची वैसे ही भीड़ जुटने लगी. जल्द ही 250 की संख्या में ग्रामीण जुट गए. इसके बाद टीम के साथ बातचीत के दौरान स्थिति बिगड़ गई और लाठी-रॉड के साथ पारंपरिक हथियारों से ग्रामीणों ने टीम पर हमला कर दिया. 

इस हमले में 4 पुलिसकर्मी घायल हो गए. अवधेश पासवान, हवलदार महेंद्र दुबे और अन्य दो जवान इस झड़प में घायल हो गए. बताया जा रहा है कि इसमें से 3 की हालत गंभीर हैं. मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एमएमसीएच) में सभी को भर्ती करवाया गया है. अतिरिक्त पुलिस बल को घटना की जानकारी मिलते ही भेजा गया. वहीं पुलिस पूरे क्षेत्र में स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए गश्ती कर रही है.

ग्रामीणों द्वारा पुलिस पर हमला करना क़ानूनी रूप से बिल्कुल गलत है. इसमें जवानों को गंभीर चोटें आई हैं. पुलिस टीम सिर्फ हाईकोर्ट के आदेश का पालन कर रही थी. अगर ग्रामीणों को माइंस नहीं खुलवानी है तो इसके लिए उन्हें हाईकोर्ट के आदेश को क़ानूनी प्रक्रिया के माध्यम से आगे बढ़ना चाहिए न कि खुद कानून हाथ में लेना चाहिए.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !