Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-05

Ranchi News: झारखंड सरकार ने माया चक्रवात से फसल क्षति का आकलन करने के लिए जिलाधिकारियों को निर्देश दिया

Ranchi: झारखंड कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग ने माया चक्रवात के कारण राज्य में हुई फसल क्षति की सही स्थिति का पता लगाने के लिए सभी उपायुक्तों को निर्देश जारी किया है। पत्रांक 03/कृ०वि०-08/2024-2379 के तहत उपायुक्तों से अनुरोध किया गया है कि वे जमीनी सत्यापन कर वास्तविक फसल नुकसान का आकलन करें और आर्थिक क्षति का तथ्यपरक प्रतिवेदन तैयार करके तुरंत गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग को उपलब्ध कराएं। साथ ही प्रतिवेदन की एक प्रति कृषि विभाग को भी भेजी जाए।

पत्र में कहा गया है कि माया चक्रवात की वजह से हुई

पत्र में कहा गया है कि माया चक्रवात की वजह से हुई भारी बारिश के कारण किसानों को व्यापक आर्थिक नुकसान हुआ है, जिसकी सही जानकारी आवश्यक है। जिलाधिकारी अपने स्तर से संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर समेकित रिपोर्ट देने का भी दायित्व निभाएं।

कृषि निदेशक और जिला कृषि पदाधिकारियों को भी सूचनार्थ

कृषि निदेशक और जिला कृषि पदाधिकारियों को भी सूचनार्थ पत्र भेजा गया है, जिसमें उन्होंने जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर रिपोर्टिंग प्रक्रिया को सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। इस कदम से झारखंड में कृषि क्षेत्र को हुए नुकसान का सही आंकलन हो सकेगा और प्रभावित किसानों को आवश्यक सहायता पहुंचाने में मदद मिलेगी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !