Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-05

Jamshedpur News: जुगसलाई पार्वती घाट पर लगभग 8.5 लाख की लागत से बने सार्वजनिक शौचालय व स्नानघर का हुआ उद्घाटन

जमशेदपुर : आदित्यपुर टोल ब्रिज कंपनी लिमिटेड (ATBCL) ने अपने सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत जुगसलाई पार्वती घाट पर लगभग 8.5 लाख की लागत से सार्वजनिक शौचालय और स्नानघर का निर्माण करवाया है। यह सुविधा पार्वती घाट प्रबंधन समिति को सुपुर्द की गई है, जिसका उद्देश्य श्रद्धालुओं, स्थानीय निवासियों और अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले लोगों के लिए स्वच्छ और सुलभ शौचालय सुविधा उपलब्ध कराना है।

कंपनी के प्रबंध निदेशक प्रणय सिन्हा ने कहा कि स्वच्छ शौचालय न केवल एक बुनियादी आवश्यकता है, बल्कि सामुदायिक कल्याण का एक प्रमुख घटक भी है। यह सुविधा धार्मिक अनुष्ठानों और दाह संस्कार के लिए पार्वती घाट आने वाले आगंतुकों के लिए सम्मान, स्वच्छता और सुविधा सुनिश्चित करने की एक छोटी-सी कोशिश है।

इस अवसर पर कंपनी के पदाधिकारियों और पार्वती घाट प्रबंधन समिति के सदस्यों ने भाग लिया और इस पहल की सराहना की।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !