Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-06

Saraikela Accident: डोबो में एक बोलेरो कंटेनर अनियंत्रित होकर एक ऑटो और चार मोटरसाइकिलों को मारी ज़ोरदार टक्कर

Kapali: सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र के डोबो चौक पर एक बड़ा सड़क हादसा घटित हुआ, जहां एक बोलेरो कंटेनर ने अनियंत्रित होकर एक ऑटो और चार मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन सभी वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया हैं।

स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर की कार्रवाई की मांग

स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की हैं । हादसा घटित होने के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराया। कपाली ओपी पुलिस ने कंटेनर वाहन और उसके चालक को कब्जे में ले लिया है।

स्थानीय लोगों की मांग

स्थानीय लोगों की मांग है कि ड़ोबो चौक पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए और स्पीड ब्रेकर बनाया जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसे न हों। प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद जाम हटाया गया और सड़क पर यातायात दोबारा सुचारू हुआ।


न्यूज 26 की अपील 

ड़ोबो चौक जैसे क्षेत्रों में हादसों को रोकने के लिए सभी वाहन चालकों को गति सीमा का पालन करना चाहिए और सतर्क रहना चाहिए। प्रशासन को भी ऐसे संवेदनशील स्थानों पर स्पीड ब्रेकर, ट्रैफिक सिग्नल और चेतावनी बोर्ड लगाकर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करनी चाहिए। साथ ही स्थानीय लोगों को सड़क नियमों का पालन करना चाहिए और किसी भी तरह की  लापरवाही होने से तुरंत उसकी सूचना पुलिस को देनी चाहिए। 




WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !