Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-06

Highway No Entry: राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर रात्रि में नो-एंट्री लागू, 8 से 12 नवंबर तक रात 2 से सुबह 7 बजे तक वाहनों का आवागमन रहेगा बंद

सरायकेला-खरसावां जिला प्रशासन ने राष्ट्रीय राजमार्ग-33 (एनएच-33) पर चौका से कान्दरबेरा तक 8 नवंबर से 12 नवंबर 2025 तक रात्रि 2:00 बजे से सुबह 7:00 बजे तक सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर नो-एंट्री का आदेश जारी किया है।

 यह निर्णय भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा चल रहे सड़क मरम्मत एवं निर्माण कार्य के सुचारू संचालन हेतु लिया गया है। निर्धारित अवधि के दौरान वाहन सुबह 7:00 बजे से रात्रि 2:00 बजे तक चल सकते हैं।

वैकल्पिक मार्ग के रूप में वाहन चालक चौका, कांड्रा, गम्हरिया, मेरिन ड्राइव आदि मार्गों का उपयोग कर सकते हैं। जिला प्रशासन ने सभी वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और नो-एंट्री अवधि में सड़क पर चलने से बचने की अपील की है।

यातायात सुरक्षा आपकी जिम्मेदारी है. कृपया निर्धारित समय में वाहन न चलाएं और चौका, कांड्रा, गम्हरिया, मेरिन ड्राइव जैसे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। आपका सहयोग न केवल प्रशासन की मदद करेगा, बल्कि सड़क सुरक्षा में भी महत्वपूर्ण योगदान निभाएगा। 
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !