Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-06

Chaibasa Accident: राजनगर-चाईबासा मार्ग पर बोलेरो और हाईवा की जोरदार टक्कर, दो लोग गंभीर रूप से घायल

Chaibasa: राजनगर-चाईबासा मुख्य मार्ग पर केसरगाड़िया के पसमीप गुरुवार की सुबह बोलेरो और हाईवा में जबरदस्त टक्कर हुई, टक्कर इतनी जोरदार थी कि हाईवा बीच सड़क पर ही पलट गई और बोलेरो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना सुबह 10:00 बजे के आसपास की बताई जा रही हैं। बोलेरो में सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की सहायता से राजनगर सीएचसी पहुंचाया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बोलेरो चाईबासा से राजनगर की ओर आ रही थी, जबकि हाईवा राजनगर से चाईबासा की ओर जा रही थी। इसी दौरान केसरगाड़िया के पास दोनों वाहनों में आमने-सामने की टक्कर हो गई।

राजनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची

सूचना मिलते ही राजनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार हेतु सीएचसी भेजा। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !