Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-06

Bokaro Police In Action: बोकारो में मामूली विवाद बना जानलेवा, IRB जवान सोनू की गोली मारकर हत्या, SIT ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Bokaro: चास थाना क्षेत्र में हुई एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे शहर को दहला दिया है। IRB जवान अजय कुमार उर्फ सोनू की हत्या एक छोटे से विवाद के बाद गोली मारकर कर दी गई।

पुलिस के अनुसार, आरोपी बलराम तिवारी एक लड़की

पुलिस के अनुसार, आरोपी बलराम तिवारी एक लड़की से बातचीत करता था। उसी लड़की से जब अंकित मंडल ने बात करना शुरू किया, तो बलराम ने उसे धमकाया और मारने लगा। इसी दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे जवान सोनू ने बलराम को दो-तीन तमाचे जड़ दिए। इस अपमान से गुस्साए बलराम ने बदला लेने की ठान ली और कुछ देर बाद लौटकर सोनू को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए

घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए SIT टीम का गठन किया। जांच के बाद मुख्य आरोपी बलराम तिवारी और उसके साथी सूरज कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके पास से 7.65 एमएम की देशी पिस्टल, जिंदा कारतूस और एक बाइक बरामद की गई है।

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल दोनों से पूछताछ जारी है और घटना में शामिल अन्य संभावित लोगों की तलाश की जा रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !