Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-05-05

Jharkhand News: झारखंड सरकार देगी उच्च शिक्षा के लिये 15 लाख, जानिए पूरी खबर

Meta Description

Jharkhand: झारखंड सरकार बच्चों को उच्च शिक्षा देने के लिये कई योजनाएं चलाती हैं. इन्हीं योजनाओं में शामिल है गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड (GSCC) योजना, जिसे उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग ने बच्चों को पढ़ाई में आर्थिक सहायता प्रदान के लिये शुरू किया है. इस योजना का उद्देश्य है कि कोई भी विद्यार्थी पैसों की तंगी के कारण अपनी पढ़ाई नहीं छोड़े. इसके तहत सरकार पात्र स्टूडेंट्स को 4% की कम ब्याज दर पर 15 लाख रूपये तक का लोन देती है. इसमें महिलाओं को अतिरिक्त लाभ दिया जाता है.

गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ लेने वाले स्टूडेंट्स झारखंड राज्य का स्थानीय निवासी होने चाहिए. साथ ही उनके पास झारखंड के किसी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान का 10वीं, 12वीं या डिप्लोमा का प्रमाण पत्र होना आवश्यक है. इसके अलावा योजना के लिये अप्लाई करने वाले आवेदक का पहले किसी राज्य सहकारी बैंक, केंद्रीय सहकारी बैंक, जिला केंद्रीय सहकारी बैंक या किसी सार्वजनिक या निजी क्षेत्र के बैंक से शिक्षा ऋण नहीं लिया होना चाहिए. आवेदक की उम्र 18 साल से अधिक होना जरूरी है. साथ ही आवेदक की पारिवारिक आय सालाना 6 लाख रूपये से कम होनी चाहिए.

इस योजना के तहत आवेदकों को 4% की सब्सिडी वाली ब्याज दर पर ₹15,00,000/- तक का एजुकेशन लोन दिया जायेगा. इसे चुकाने के लिये उन्हें 15 साल तक का समय दिया जायेगा. साथ ही आवेदकों को ऋण प्रसंस्करण, स्वीकृति या संवितरण के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क भी नहीं देना होगा. इस योजना से संबंधित अधिक जानकारी आप झारखंड सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं.

इस योजना के लिये अप्लाई करने के लिये आवेदकों को कुछ आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करना होगा. इन दस्तावेजों में आधार कार्ड, रंगीन पासपोर्ट साइज का फोटो, प्रवेश पत्र, राशन कार्ड, आवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक और जन्म प्रमाण पत्र शामिल हैं.

 

 

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !