Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-06

Women Cricket Team Meets President Draupadi Murmu: युवा पीढ़ी के लिए आदर्श बनीं विश्व विजेता बेटियाँ, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलीं महिला क्रिकेट टीम की सदस्य

Delhi: आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 का खिताब जीतकर इतिहास रचने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की। राष्ट्रपति ने पूरी टीम को उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई दी और देश का गौरव बढ़ाने के लिए उनकी सराहना की।

 युवाओं को प्रेरित करने वाली जीत

राष्ट्रपति मुर्मू ने टीम की सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि खिलाड़ियों ने सिर्फ इतिहास ही नहीं रचा है, बल्कि वे युवा पीढ़ी, खासकर लड़कियों के लिए, आदर्श बन गई हैं। राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा जारी बयान के अनुसार, उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि युवा पीढ़ी को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।राष्ट्रपति ने टीम की कठिन मेहनत, कौशल और पक्के इरादों की प्रशंसा की। उन्होंने टीम की विविध पृष्ठभूमियों से आने के बावजूद एकजुट होकर खेलने की क्षमता की तारीफ करते हुए कहा कि टीम इंडिया भारत को सबसे अच्छी तरह प्रदर्शित करती है।

राष्ट्रपति को भेंट की खास जर्सी

मुलाकात के दौरान, टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भारतीय टीम की जर्सी भेंट की, जिस पर सभी खिलाड़ियों के हस्ताक्षर थे।

गौरतलब है कि भारतीय महिला टीम ने नवी मुंबई में फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर महिला क्रिकेट में अपना पहला विश्व कप खिताब जीता है। इससे पहले टीम ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की थी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !