Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-07

Chaibasa News: सारंडा जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक नक्सली ढेर, तीन हथियार बरामद

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के जराईकेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत घने सारंडा जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई। यह मुठभेड़ करीब एक घंटे तक चली, जिसमें दोनों ओर से सैकड़ों राउंड गोलियां चलीं। इस मुठभेड़ के दौरान एक नक्सली मारा गया, जबकि कई अन्य नक्सलियों के घायल होने की संभावना जताई जा रही है।

मुठभेड़ स्थल से सुरक्षाबलों ने एसएलआर सहित तीन हथियार, कई जिंदा कारतूस और नक्सलियों के द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले अन्य सामान बरामद किए गए हैं। बरामद हथियारों से यह पता चलता है कि मारे गए नक्सली किसी बड़े संगठन से जुड़े हुए थे और इलाके में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे।
 
जानकारी के अनुसार, पुलिस और सीआरपीएफ की कोबरा 209 बटालियन को इलाके में नक्सलियों की गतिविधियों की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया गया। सर्च के दौरान नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी फायरिंग की।

चाईबासा एसपी अमित रेणु ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। सुरक्षाबल पूरे क्षेत्र को घेरकर तलाशी अभियान चला रहे हैं, ताकि छिपे घायल या नक्सलियों को पकड़ा जा सके।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !