Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-07

Saraikela News: सरायकेला पुलिस ने अफीम की अवैध खेती रोकने के लिए चलाया जागरूकता अभियान, ग्रामीणों को वैकल्पिक खेती अपनाने की दिलाई शपथ

Saraikela: सरायकेला-खरसावाँ पुलिस द्वारा वर्तमान फ़सलीय वर्ष में जिलांतर्गत अफीम की अवैध खेती की संभावना को नगण्य करने हेतु प्री कल्टीवेशन ड्राइव चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत कुचाई थाना, दलभंगा ओपी और कांड्रा थाना अंतर्गत विभिन्न गांवों में ग्राम सभा आयोजित की गई, जहां ग्रामीणों को अफीम की अवैध खेती के दुष्प्रभाव और संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई।

ग्रामीणों ने अफीम की खेती न करने की शपथ ली और वैकल्पिक खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस दौरान संबंधित थाना प्रभारी ने उपस्थित ग्रामीणों को स्थानीय भाषा में अफीम के दुष्प्रभाव और संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी।

कुचाई थाना अंतर्गत चिरुडीह गांव में, दलभंगा ओपी अंतर्गत रुगुडीह गांव में, ईचागढ़ थाना अंतर्गत बड़ा आमडा गांव में और कांड्रा थाना अंतर्गत उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय जंगलीखास में छात्र/छात्राओं को अफीम की अवैध खेती और विक्रय निषेध संबंधित विषय पर जागरूक किया गया।

इस अभियान के दौरान स्थानीय ग्रामीणों और छात्र/छात्राओं को आपातकालिन किसी भी सहायता के लिए डायल-112 के बारे में भी जानकारी दी गई। पुलिस ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि वे अफीम की अवैध खेती के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे और वैकल्पिक खेती को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !