Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-08

West Singhbhum News: पश्चिमी सिंहभूम जिले में ड्यूटी के दौरान अचानक 52 वर्षीय जवान की मौत, जाने वजह

पश्चिमी सिंहभूम जिले के छोटानागरा स्थित सीआरपीएफ 193 (एफ) कैंप में शनिवार की सुबह एक जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 52 वर्षीय जवान राजेश कुमार ड्यूटी के दौरान अचानक चक्कर खाकर जमीन पर गिर पड़े। साथी जवानों ने तुरंत उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए मनोहरपुर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

फिलहाल जवान की मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

प्रारंभिक जांच के आधार पर आशंका जताई जा रही है कि जवान की मौत हृदयाघात (हार्ट अटैक) से हुई है। घटना की सूचना मिलते ही सीआरपीएफ और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी कैंप पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !