Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-08

Sonari Airport: सोनारी एयरपोर्ट के सामने यात्री ने ऑटो में छोड़ा अपना जरूरी सामान, ईमानदार चालक ने दिखाई इंसानियत

Jamshedpur: शुक्रवार की शाम करीब 6 बजे सोनारी एयरपोर्ट के सामने से मोहित शर्मा नामक व्यक्ति एक ऑटो में सवार होकर साकची गोलचक्कर तक गए। जल्दबाजी में उतरते समय वे अपना एक झोला ऑटो में ही भूल गए। उस झोले में उनके कारोबार से जुड़े कई जरूरी सामान — जैसे ड्रिल मशीन, टाइल्स कटर और अन्य औजार — मौजूद थे।

ऑटो चालक अरुण कुमार दास, जिनका ऑटो नंबर JH 05 DA 6317

ऑटो चालक अरुण कुमार दास, जिनका ऑटो नंबर JH 05 DA 6317 है, ने यह सामान सुरक्षित रखा है और वे मीडिया के माध्यम से अपील कर रहे हैं कि यह सामग्री सही मालिक तक पहुंच जाए। अरुण कुमार दास ने कहा कि वे चाहते हैं कि मालिक जल्द उनसे संपर्क करें ताकि सामान वापस सौंपा जा सके।

अगर यह खबर संबंधित व्यक्ति या उनके परिचितों तक पहुंचे

अगर यह खबर संबंधित व्यक्ति या उनके परिचितों तक पहुंचे, तो कृपया तुरंत ऑटो चालक अरुण कुमार दास से संपर्क करें।
 
संपर्क नंबर – 91109 19503

हम सभी मीडिया कर्मियों और आम जनता से अनुरोध करते हैं कि इस खबर को अधिक से अधिक साझा करें, ताकि ईमानदारी की यह मिसाल सही अंजाम तक पहुंच सके और मोहित शर्मा को उनका जरूरी सामान वापस मिल सके।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !