Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-05-05

Jamshedpur Miraj Cinema Incident: मेराज सिनेमा परिसर में बड़ा हादसा: आंधी में ढहा निर्माणाधीन बिल्डिंग का ढांचा, कई वाहन क्षतिग्रस्त

Meta Description

जमशेदपुर: झारखंड के जमशेदपुर शहर में मंगलवार को तेज आंधी के बीच एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। गोलमुरी क्षेत्र स्थित मेराज सिनेमा परिसर में उस समय अफरातफरी मच गई जब एक निर्माणाधीन बिल्डिंग का बांस से बना ढांचा तेज हवा के चलते अचानक ढह गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के वक्त कई लोग सिनेमा देखने के लिए आए हुए थे और उन्होंने अपनी गाड़ियां परिसर में पार्क की हुई थीं। ढांचा गिरने से कई वाहन इसकी चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गए।
हालांकि गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने एक-दूसरे की मदद की और स्थिति को संभालने की कोशिश की।
 
तेज हवाओं और ढांचे के गिरने की आवाज़ से कुछ समय के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और सुरक्षा के लिहाज से इलाके को अस्थायी रूप से घेराबंदी कर दी गई है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !