Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-10

Ghatshila By-Election: घाटशिला उपचुनाव के लिए मतदान दल रवाना, प्रशासन ने दिए कड़े निर्देश

Ghatshila By-Election: घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर मतदान दलों को शनिवार को को-ऑपरेटिव कॉलेज स्थित डिस्पैच सेंटर से रवाना किया गया. जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी और वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय ने मौके पर पहुंचकर सभी तैयारियों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.
निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदान कर्मियों, सेक्टर मजिस्ट्रेटों और सुरक्षा बलों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी दल निर्धारित समय पर अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंचें और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरश पालन करें. उन्होंने कहा कि निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और भयमुक्त मतदान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है.



अधिकारियों ने मतदान सामग्री के सुरक्षित वितरण, वाहनों की आवाजाही और सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने पुलिस और प्रशासनिक टीमों को निर्देश दिया कि मतदान केंद्रों तक मतदान सामग्री और कर्मियों को पूरी सुरक्षा के साथ पहुंचाया जाए.

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन ने सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा और लॉजिस्टिक व्यवस्था सुनिश्चित कर दी है. मतदान के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमों के उल्लंघन पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी.

घाटशिला उपचुनाव में प्रशासन की ओर से की जा रही तैयारियों से साफ है कि जिला प्रशासन किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं चाहता. पिछले चुनावों में मिली शिकायतों को देखते हुए इस बार मतदान केंद्रों की सुरक्षा और मतदान कर्मियों की सुविधा पर विशेष ध्यान दिया गया है. चुनाव आयोग और प्रशासन का यह समन्वित प्रयास इलाके में शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने की दिशा में एक मजबूत कदम माना जा रहा है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !