Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-10

Jamshedpur Breaking: जमशेदपुर में दिनदहाड़े 10 लाख की लूट, तीन हथियारबंद अपराधियों ने कंस्ट्रक्शन ऑफिस को बनाया निशाना

Jamshedpur Breaking: शहर के बिरसानगर थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब तीन हथियारबंद अपराधियों ने केनरा बैंक के पास स्थित पीके सिंह कंस्ट्रक्शन के कार्यालय में धावा बोल दिया. अपराधियों ने ऑफिस में रखे करीब 10 लाख रुपये लूट लिए और फरार होते समय हवाई फायरिंग कर दहशत फैला दी. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.



जानकारी के अनुसार, वारदात के समय कार्यालय में लेबर पेमेंट का काम चल रहा था. तभी तीन बदमाश अचानक ऑफिस में घुस आए और गन दिखाकर कर्मचारियों को धमका दिया. कर्मचारियों के विरोध करने से पहले ही अपराधियों ने कैश निकालने को कहा. एक महिला कर्मचारी ने बताया कि अपराधियों ने उसके साथ बदसलूकी भी की और कैश, एन्वेलप, एटीएम कार्ड समेत सारा पैसा एक बैग में भर लिया.



प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अपराधियों ने चेहरा नहीं ढंका था. उनमें से दो सांवले और एक गोरे रंग का था. वारदात के बाद तीनों एक ही बाइक से फरार हो गए. जाते-जाते उन्होंने हवाई फायरिंग की ताकि कोई पीछा न कर सके.

घटना की सूचना मिलते ही बिरसानगर थाना और टेल्को थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं, जिनमें तीनों लुटेरे भागते हुए नजर आ रहे हैं.

जमशेदपुर में दिनदहाड़े हुई यह लूट पुलिस व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है. अपराधियों का खुलेआम हथियार लहराना और भीड़भाड़ वाले इलाके में फायरिंग कर भाग जाना यह दर्शाता है कि अपराधियों के मन में कानून का कोई भय नहीं रह गया है. लेबर पेमेंट जैसे समय में कैश की बड़ी मात्रा में उपस्थिति भी सुरक्षा प्रबंधन की कमी को उजागर करती है. अब देखना यह होगा कि पुलिस कितनी तेजी से इन अपराधियों को पकड़ पाती है और क्या शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर दोबारा भरोसा बहाल हो पाता है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !