Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-10

Jamshedpur Children Fair: जमशेदपुर में बाल मेला के लिए भूमिपूजन संपन्न, 14 से 20 नवंबर तक चलेगा आयोजन

Jamshedpur: जमशेदपुर स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट और नेचर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में 14 से 20 नवंबर तक आयोजित होने वाले बाल मेला के लिए सोमवार को स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के ट्रस्टी आशुतोष राय ने भूमिपूजन किया। 


भूमिपूजन का यह कार्यक्रम अपराह्न साढ़े तीन बजे बोधि मैदान

भूमिपूजन का यह कार्यक्रम अपराह्न साढ़े तीन बजे बोधि मैदान, गरम नाला, साकची में हुआ। विद्वान पंडित विनोद पांडेय ने विधि विधान से भूमिपूजन कराया। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने भी पूजन में हिस्सा लिया। इसके साथ ही वहां पंडाल एवं अन्य निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया है। 

इस मौके पर बाल मेला के संयोजक मनोज

इस मौके पर बाल मेला के संयोजक मनोज सिंह, सुधीर सिंह, मंजू सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ झुन्ना, सुनील सिंह, सुबोध श्रीवास्तव, एसपी सिंह, अशोक सिंह चौहान, अर्जुन यादव, हरेराम सिंह, अनिकेत सिंह, विनीत, मार्शल मुर्मू, ममता ठाकुर, अभय सिंह उज्जैन, राकेश पांडेय, सुखदेव सिंह, मनोज सिंह उज्जैन, दीपू सिंह आदि मौजूद रहे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !