Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-10

Jamshedpur Court: जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय ने सुनाया फैसला, लंबित समय से चेक बाउंस मामले में शरबजीत सिंह दोषी करार

Jamshedpur: जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय ने चेक बाउंस के एक मामले में अहम फैसला सुनाते हुए आरोपी शरबजीत सिंह को दोषी करार दिया है। यह मामला शिकायत वाद संख्या 671/2021 (N.I. Act) से संबंधित है, जिसकी सुनवाई प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी रिचेश कुमार की अदालत में हुई। 

शिकायतकर्ता कुसुम शर्मा जो कि गोलमुरी की निवासी है। उन्होंने वर्ष 2021 में यह मामला दर्ज कराया था। आरोप था कि  शरबजीत सिंह द्वारा कुसुम शर्मा को पांच पांच लाख के दो चेक इंडियन बैंक परसुडीह ब्रांच का दिया था। लेकिन जब यह चेक बैंक में जमा किया गया, तो आरोपी ने स्टॉप पेमेंट करवाकर चेक को बाउंस करा दिया। 

शिकायतकर्ता की ओर से इस मामले में अधिवक्ता संजय प्रसाद, अधिवक्ता राहुल गोस्वामी, और अधिवक्ता विशेष खान ने मुख्य रूप से पैरवी की। उनके साथ टीम के अन्य अधिवक्ता श्वेता सिंह, पूजा गुहा, प्रियंका झा, तथा निशांत जैन भी अदालत में उपस्थित रहे।

लंबी सुनवाई के बाद आज अदालत ने आरोपी शरबजीत सिंह को दोषी करारा। 

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !