Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-10

Chandil News: एस.एम. स्टील एंड पावर लिमिटेड के समर्थन में जमीनदाता और ग्रामीणों की एकजुटता

चांडिल: एस.एम. स्टील एंड पावर लिमिटेड को लेकर क्षेत्र में सकारात्मक माहौल देखने को मिल रहा है। रविवार को आदरडीह स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में एकत्रित होकर स्थानीय ग्रामीणों और जमीनदाताओं ने कंपनी के प्रति अपना पूर्ण समर्थन व्यक्त किया।

सभा में वक्ताओं ने कहा कि कंपनी ने क्षेत्र के विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया है, चाहे वह सड़कों का निर्माण हो, रोजगार के अवसर हों या सामाजिक कार्यों में सहयोग। ग्रामीणों का कहना था कि कंपनी के संचालन से गाँव की आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है और युवा वर्ग को रोजगार मिलेगा।

जमीनदाताओं ने स्पष्ट किया कि कुछ तत्वों द्वारा कंपनी के खिलाफ फैलाए जा रहे भ्रामक प्रचार को वे सिरे से खारिज करते हैं। उन्होंने कहा कि वे आगामी जनसुनवाई में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और कंपनी के समर्थन में अपनी बात रखेंगे।

ग्रामीणों ने यह भी कहा कि विकास के रास्ते में रुकावट पैदा करने वाले लोग न तो गाँव के हितैषी हैं और न ही क्षेत्र के। उन्होंने प्रशासन से जनसुनवाई को शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने की मांग की।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !