Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-11

Jamshedpur Fire Incident: गोलमुरी रेडीमेड कपड़ा गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान होने की आशंका

Jamshedpur: गोलमुरी थाना अंतर्गत हिंदू बस्ती स्थित भारत रेडीमेड कपड़ा गोदाम में बीती रात भीषण आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात करीब 12 बजे कुछ अज्ञात युवकों को गोदाम के आसपास संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त देखा गया था। लोगों को शक है कि इसी समूह ने इस घटना को अंजाम दिया है।

गोदाम के मालिक निहाल ने बताया कि सुबह करीब 4 बजे स्थानीय लोगों ने फोन कर दुकान में आग लगने की सूचना दी। जब वह मौके पर पहुँचे तो देखा कि गोदाम में रखा आधा से ज्यादा कपड़ा पूरी तरह जलकर राख हो चुका था। बताया जा रहा है कि आग में जलकर राख हुए माल की कीमत लगभग 25 लाख रुपये है।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियाँ मौके पर पहुँचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच जारी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि गोलमुरी क्षेत्र में इन दिनों नशेड़ी युवकों का गैंग सक्रिय है। आए दिन ये लोग किसी की गाड़ी का शीशा तोड़ देते है तो किसी के साथ मारपीट करते है या किसी के साथ झगड़ा करने लगते है। नशेड़ी ऐसी घटनाओं को अंजाम देते रहते हैं। लोगों का मानना है कि यही गैंग इस आग लगने की घटना का में शामिल हो सकता है। 

इस घटना से एक मेहनती व्यापारी की वर्षों की कमाई राख में बदल गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !