Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-11

MLA Saryu Roy: चतुर्थ बाल मेला को लेकर तैयारियां तेज, सरयू राय ने की मेलास्थल पर बैठक

Jamshedpur: जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक और चतुर्थ बाल मेला के संरक्षक सरयू राय ने मंगलवार को बोधि मैदान, गरम नाला, साकची में आयोजन समिति की जरूरी बैठक की। इस बैठक में मेले के दौरान होने वाली खेल गतिविधियों से लेकर फूड स्टॉल तक, सुरक्षा व्यवस्था से लेकर भोजन तक की चर्चा की गई। बैठक में तय हुआ कि मेले में 50 स्टॉल लगाए जाएंगे। इन स्टॉल्स में आदिवासी व्यंजनों की भी व्यवस्था होगी। स्वदेशी वस्तुओं के भी स्टॉल्स लगाए जाएंगे। खाने-पानी के अन्य स्टॉल्स भी लगाए जाएंगे।  


खेल से जुड़े प्रशिक्षकों ने राय को बताया कि 14 से 19 नवंबर तक जो खेलकूद की गतिविधियां होंगी, उन्हें कैसे अंजाम दिया जाएगा। यह भी बताया गया कि कौन खेल में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहा है, उसके लिए निर्णायक मंडल खेल के वक्त से ही मौजूद रहेंगे और तत्क्षण अपना फैसला सुनाएंगे ताकि बच्चों को पुरस्कार के लिए देर तक न रुकना पड़े। 

प्रमुख आकर्षण

जानकारी के अनुसार, 15 नवंबर से लेकर 19 नवंबर तक हर संध्या 5 से साढ़े 5 बजे तक विशेष कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। इनमें 15 नवंबर को कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। कवियों में जो लोग शामिल रहेंगे, उनमें एससी झा श्यामल सुमन, ज्योत्स्ना अस्थाना, दीपक वर्मा दीप, वसंत जमशेदपुरी, सुष्मिता मिश्र, सुरेश चन्द्र झा, उपासना सिन्हा और माधवी उपाध्याय प्रमुख हैं। 16 नवंबर को मैजिक शो का आयोजन होगा तो 17 नवंबर को एकल सह सामूहिक नृत्य के साथ ही भारतीय संस्कृति की समृद्धि को दर्शाया जाएगा। वंदे मातरम का भी आयोजन होगा। 18 नवंबर को राजेंद्र विद्यालय के ऑडिटोरियम में हैंड शो का आयोजन किया जाएगा। 19 नवंबर को देशभक्ति गीत के आयोजन के साथ ही आनंदमठ फिल्म दिखाई जाएगी। 20 नवंबर को स्मारिका का विमोचन मुख्य अतिथि के हाथों संपन्न होगा। 

स्वागत समिति की घोषणा

आज स्वागत समिति की घोषणा की गई। इसमें गोविंद दोदराजका, हरिवल्लभ सिंह आरसी, अमरप्रीत सिंह काले, एके श्रीवास्तव, दिलीप गोयल, शिव शंकर सिंह, नीरज सिंह, अभिषेक भालोटिया, मंटू सिंह, नवीन अग्रवाल, योगेश मल्होत्रा, तापस मिश्रा, शेखर डे और मुकेश मित्तल शामिल किये गये हैं। 

परामर्शदातृ समिति

परामर्शदातृ समिति में एमएन सिंह, प्रभाकर सिंह, अमित श्रीवास्तव, सुखदेव महतो और मानव केडिया को शामिल किया गया है। 

मेला संयोजक-सह संयोजक

मनोज सिंह को मेला संयोजक बनाया गया है। सह संयोजक के रुप में अशोक गोयल, मुकुल मिश्रा, आशुतोष राय, मंजू सिंह, सुधीर सिंह और सुबोध श्रीवास्तव का चयन किया गया है। 

संचालन समिति सदस्य

संचालन समिति में 128 सदस्य रखे गये हैं जिनमें प्रमुख हैं अभय सिंह उज्जैन, हरेंद्र पांडेय, राजकुमार श्रीवास्तव, नित्यानंद सिन्हा, धर्मेंद्र प्रसाद, राजीव कुमार सिंह, अशोक चौहान, ब्रजेश सिंह मुन्ना, कविता परमार, रवि ठाकुर, विनोद सिंह (मानगो), संजय तिवारी, बजरंगी पांडेय, रविंद्र सिंह सिसौदिया, चुन्नू भूमिज और तारक मुखर्जी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !