Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-05-06

Cricket News :क्रिकेटर मोहम्मद शमी को जान से मारने की धमकी , जानिए पूरी खबर

Meta Description

 Cricket: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को ईमेल कर जान से मारने की धमकी दी गई है।

आरोपी ने एक करोड़ रुपये की मांग करते हुए पैसे न देने पर हत्या की चेतावनी दी है। यह मामला सामने आने के बाद से शमी और उनके परिजन दहशत में हैं। शमी फिलहाल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में व्यस्त हैं और हैदराबाद में मौजूद हैं।

यह ईमेल सबसे पहले शमी के बड़े भाई मोहम्मद हसीब ने देखा। इसके बाद उन्होंने मामले की जानकारी अमरोहा के एसपी को दी। इसके बाद शिकायती पत्र सौंपकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। हसीब के मुताबिक, शमी को पहला ई-मेल चार मई की शाम, दूसरा मेल पांच मई (सोमवार) सुबह भेजा गया था।

शिकायत मिलने के बाद अमरोहा के साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। ईमेल राजपुत सिंधर नाम के ईमेल से भेजा गया है। इसमें उसका नाम प्रभाकारा बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के बारे में पता लगाया जा रहा है।

मोहम्मद शमी को धमकी की शिकायत के बाद अमरोहा पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें अलर्ट हो गई हैं। ईमेल की तकनीकी जांच के लिए साइबर विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है। पुलिस ने मेल भेजने वाले की पहचान और लोकेशन ट्रेस करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

मोहम्मद शमी उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले की डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव सहसपुर अलीनगर के रहने वाले हैं। वह भारतीय टीम के प्रमुख गेंदबाजों में से एक हैं और हाल ही में देश-विदेश में बेहतरीन प्रदर्शन कर चुके हैं। 

वह भारतीय टीम के प्रमुख गेंदबाजों में से एक हैं और हाल ही में देश-विदेश में बेहतरीन प्रदर्शन कर चुके हैं। ऐसे में उन्हें मिली यह धमकी सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चिंता का विषय है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा। मोहम्मद शमी की सुरक्षा को लेकर भी स्थानीय प्रशासन सतर्क है।

 

 

 

 

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !