Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-12

Saraikela News: आदित्यपुर में धूमधाम से मनाया गया प्रथम अंतर्राष्ट्रीय महाली आदिवासी दिवस

Saraikela: सरायकेला खरसावां जिला के आदित्यपुर मैदान में प्रथम अंतर्राष्ट्रीय महाली आदिवासी दिवस बड़े धूम-धाम से मनाया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर सभी जगह से लोग शामिल हुए। कोल्हान के अलावा भारत के कई राज्यों से लोग इस महापर्व की गरिमा को बढ़ाने पहुंचे। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों के आगमन के साथ हुई। इस अवसर पर डॉ. डीसी राम, राष्ट्रीय अध्यक्ष सूर्य सिंह बेसरा, महासचिव मनोरंजन महाली और कमिटी के कई पदाधिकारी मौजूद थे।

मुख्य अतिथि डॉ. डीसी राम ने अपने संबोधन में कहा कि महाली समाज की संस्कृति और परंपरा को संरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। इस तरह के आयोजन समाज को एकजुट करने और नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष सूर्य सिंह बेसरा ने कहा कि हमारी एकता ही हमारी शक्ति है। हमें अपने समाज के विकास के लिए मिलकर कार्य करना होगा।

कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सबका मन मोह लिया। ढोल-नगाड़ों की थाप पर पारंपरिक नृत्य और संगीत का शानदार प्रदर्शन किया गया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !