Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-12

Adityapur Rail Accident: आदित्यपुर रेलवे यार्ड में बड़ा हादसा टला, दो मालगाड़ियों की जोरदार टक्कर

Adityapur: आदित्यपुर रेलवे यार्ड के पास बुधवार सुबह लगभग 9:45 बजे एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। शर्मा बस्ती की दिशा से तेज रफ्तार में आ रही एक मालगाड़ी यार्ड की दीवार तोड़ते हुए वहां खड़ी दूसरी मालगाड़ी से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ट्रेनों के कई डिब्बे एक-दूसरे पर चढ़ गए।

हादसे के समय यार्ड में काम कर रहे मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन सभी ने समय रहते सुरक्षित स्थान पर पहुंचकर अपनी जान बचा ली। इससे बड़ी जनहानि होने से टल गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टकराने वाली मालगाड़ी बिना इंजन के ही लाइन पर दौड़ रही थी। माना जा रहा है कि किसी तकनीकी खराबी या ब्रेक फेल होने की वजह से यह घटना हुई।

सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी और तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल, क्षतिग्रस्त डिब्बों को हटाने और रेल लाइन को बहाल करने का कार्य तेजी से जारी है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !