Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-12

Chandil Fire Incident: चांडिल प्रखंड के आंसनबनी में लगी भीषण आग, घर में रखा 30000 नगद व सामान सहित राशन जलकर हुआ खाक

Chandil: सरायकेला-खरसावां जिला के चांडिल प्रखंड अंतर्गत आंसनबनी पंचायत के काली मंदिर के नीचे एक खटालनुमा घर में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेज़ी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरा घर जलकर राख हो गया। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और अपने स्तर से आग बुझाने की कोशिश की। तत्पश्चात जमशेदपुर अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई, लेकिन दमकल की गाड़ी पहुंचने तक पूरा घर खाक में तब्दील हो चुका था।

पीड़ित परिवार ने बताया कि 

घर में रखे पलंग, बिस्तर, कपड़े, चावल, दाल, आटा सहित जरूरी सामान पूरी तरह जल गए। आठ बकरियां और लगभग 20 मुर्गियां भी आग की चपेट में आकर जल गईं। घर के भीतर रखी करीब ₹30,000 नकद राशि भी राख में बदल गई। ग्राम प्रधान प्रमोद उरांव बताया कि यह परिवार अत्यंत गरीब है और अब इनके पास खाने के लिए राशन तक नहीं बचा है। हमने जिला प्रशासन से आग्रह किया है कि पीड़ित परिवार को तत्काल राहत सामग्री और उचित मुआवजा दिया जाए ताकि वे अपने जीवनयापन को फिर से शुरू कर सकें।

पीड़िता ने बताया कि घटना के समय वह अपने मेहमान के घर गई हुई थी, तभी उसे खबर मिली कि उसके घर में आग लग गई है। जब तक वह पहुंची, तब तक सब कुछ जल चुका था। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

ग्राम प्रधान और ग्रामीणों ने प्रशासन से आग्रह किया है कि पीड़ित परिवार की स्थिति को देखते हुए त्वरित राहत व सहायता दी जाए, ताकि वे फिर से अपने जीवन को संभाल सकें।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !