जानकारी के अनुसार, घटना स्कूल की छुट्टी के बाद सभी घर चल गए थे बाद में दोनों पक्ष स्कूल के पास आए जहां ये घटना हुई, स्कूल में जब तौसीफ और आरोपी छात्र सीढ़ियों से नीचे उतर रहे थे. इसी दौरान दोनों के बीच मामूली टकराव हो गया. बात बढ़ी तो आरोपी छात्र ने अपने कुछ साथियों को बुला लिया. स्कूल गेट के बाहर निकलते ही दोनों पक्षों के बीच कहासुनी मारपीट में बदल गई. इसी बीच आरोपी ने तौसीफ पर चाकू से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया.
घटना की सूचना मिलते ही बिष्टुपुर थाना की पुलिस टीम स्कूल पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है. बताया जा रहा है कि चाकू मारने वाले छात्र का नाम ऋषि पांडेय है और वह मानगो पोस्ट ऑफिस रोड का रहने वाला है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
यह घटना स्कूलों में बढ़ते हिंसक रवैये और अनुशासनहीनता पर गहरे सवाल खड़े करती है. जहां शिक्षा का स्थान बच्चों के संस्कार और भविष्य गढ़ने का होना चाहिए, वहीं यहां छात्रों के बीच विवाद अब हथियारों तक पहुंच रहे हैं. जमशेदपुर जैसे शहर में ऐसी घटनाएं कानून व्यवस्था के साथ-साथ स्कूल प्रशासन की जिम्मेदारी पर भी सवाल उठाती हैं. जरूरत है कि स्कूल परिसर और उसके आसपास की सुरक्षा को लेकर सख्त कदम उठाए जाएं और छात्रों में बढ़ते आक्रोश के कारणों की गहराई से जांच की जाए.