Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-12

Ranchi Sports News: रांची में 30 नवंबर को होने वाले भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच क्रिकेट मैच की JSCA ने जारी की टिकट बिक्री व वितरण, जाने क्या है कीमत

Ranchi: झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) ने भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले पहले वनडे मैच के टिकटों की बिक्री और वितरण की पूरी जानकारी जारी कर दी है। यह रोमांचक मुकाबला 30 नवंबर 2025 को JSCA इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, धुर्वा (रांची) में खेला जाएगा। रांची में लंबे समय के बाद अंतरराष्ट्रीय मैच होने के कारण क्रिकेट प्रेमियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

टिकट वितरण की तारीखें और स्थान

JSCA की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सदस्यों और संबद्ध इकाइयों को 23 और 24 नवंबर को निःशुल्क (कॉम्प्लिमेंट्री) टिकट दिए जाएंगे। इसके साथ उन्हें एक टी-शर्ट और एक बैग भी मिलेगा।

वितरण स्थान और तारीखें:

जमशेदपुर:

स्थान – केनन स्टेडियम, JSCA कार्यालय (कॉन्फ्रेंस हॉल)
तारीख – 23 नवंबर 2025 (रविवार)
समय – सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक

रांची:

स्थान – एम.एस. धोनी पवेलियन, साउथ गेट, JSCA स्टेडियम
तारीख – 24 नवंबर 2025 (सोमवार)
समय – सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक

सभी सदस्यों से अनुरोध है कि वे अपने JSCA फोटो आईडी या वैध पहचान पत्र साथ लेकर आएं।

टिकट खरीदने की प्रक्रिया जानें! 

टिकट बुकिंग की प्रक्रिया 20 नवंबर 2025 तक पूरी की जा सकती है।

बुकिंग ईमेल (oncasht@gmail.com) के माध्यम से होगी और RTGS/NEFT से भुगतान किया जाएगा।

भुगतान विवरण:

खाता नाम: Jharkhand State Cricket Association

बैंक: Indian Bank, Jamshedpur Branch

खाता संख्या: 491042353

IFSC कोड: IDIB000J006

 टिकट की दरें

श्रेणी मूल्य (₹)

विंग A/C (निचला टियर) 1000
विंग A/C (ऊपरी टियर) 1300
विंग B (निचला टियर) 2200
विंग B (ऊपरी टियर) 1700
विंग D (निचला टियर) 2000
ईस्ट/वेस्ट हिल 1800
प्रेसिडेंट्स एनक्लोजर 2400
अमिताभ चौधरी पवेलियन 12000
हॉस्पिटैलिटी बॉक्स 7000 – 12000
कॉर्पोरेट बॉक्स/लाउंज 8000 – 10000
एम.एस. धोनी पवेलियन (लग्जरी पैनोर) 7500
डोनर्स एनक्लोजर 1800

टिकट खरीद की सीमा

JSCA लाइफ मेंबर: अधिकतम 5 टिकट (₹1300–₹7000 श्रेणी में)

जिला इकाइयां: अधिकतम 100 टिकट (150 टिकट ₹1000, 50 टिकट ₹2000 के)

स्कूल/क्लब/संस्था: अधिकतम 25 टिकट (15 टिकट ₹1300, 10 टिकट ₹2000 के)

 महत्वपूर्ण सूचना

JSCA ने सभी दर्शकों से अपील की है कि वह टिकट खरीद के  प्रक्रिया का पालन करें और समय पर स्टेडियम पहुंचें। मैच के दौरान अनुशासन और सुरक्षा बनाए रखें।

यह मैच झारखंड के क्रिकेट प्रशंसकों के लिए एक खास मौका है जब रांची में फिर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का जोश देखने को मिलेगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !