Meta Description
Health Tips: हमारे शरीर में खून का साफ होना बहुत जरूरी है क्योंकि अगर खून साफ नहीं होगा तो हमारा शरीर स्वस्थ्य नहीं रहेगा. यह भी मालूम हो की किसी भी बीमारी का पता लगाने के लिए खून का जांच होना बेहद जरूरी है.
जब भी खून में गंदगी या टॉक्सिन्स जमा हो जाते हैं, तो इससे कई प्रकार की समस्याएं पैदा हो सकती हैं जैसे की त्वचा से संबंधी समस्याएं, पाचन समस्याएं, थकान और रोग प्रतिरोधक क्षमता में कमी. हालांकि कुछ घरेलू नुस्खे और प्राकृतिक चीजें खून को साफ करने में मददगार होती है.
नीम को खून साफ करने में काफी ज्यादा मददगार माना जाता है. नीम में एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटीवायरल गुण होते हैं जो खून में मौजूद टॉक्सिन्स को दूर करने में मदद करता हैं. इसका इस्तेमाल इसे पानी में उबाल कर उस पानी को छान कर पी सकते हैं. इसके अलावा नीम के पत्तों का पेस्ट बनाकर उसका सेवन भी कर सकते हैं.
गिलोय एक प्रसिद्ध आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है जो शरीर को डिटॉक्स करने में सहायक होती है. ये खून को शुद्ध करती है और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है. इसका इस्तेमाल आप रोजाना खाली पेट कर सकते हैं. इसके अलावा इसकी ठनी को पानी में उबाल कर उसका पानी पीने से काफी लाभ मिलता है.
धनिया के बीज खून को साफ और शुद्ध करने में मददगार है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो कि शरीर की डिटॉक्स प्रक्रिया को बढ़ावा देती है. इसका इस्तेमाल बहुत आसान है, एक चम्मच धनिया को रात भर पानी में भिगोकर रखना है फिर सुबह इसे छानकर पिलेन है. इसके अलावा इसे चाय में भी डाल कर पी सकते हैं.
हल्दी में मौजूद करक्यूमिन खून को साफ करता है. इसके एंटीऑक्सीडेंट और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण खून को साफ करने में और शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालते हैं. एक गिलास गर्म दूध में आधा चम्मच हल्दी पाउडर मिलाकर रात में रोजाना सोने से पहले पीना चाहिए.