Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-13

Jamshedpur Children Fair: स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के द्वारा चतुर्थ बाल मेला का भव्य आयोजन, 14 से 20 नवंबर तक लगेगा सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रमों का मेला

Jamshedpur: स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के तत्वावधान में चतुर्थ बाल मेला का आयोजन इस वर्ष 14 नवंबर से 20 नवंबर 2025 तक साकची स्थित बोधी टेंपल मैदान में किया जा रहा है। बाल दिवस के अवसर पर आयोजित यह मेला पूरी तरह बच्चों, युवाओं और परिवारों को समर्पित है, जिसमें शिक्षा, संस्कार, कला, संस्कृति और मनोरंजन का संगम देखने को मिलेगा।

स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट का उद्देश्य इस मेले के माध्यम से बच्चों में रचनात्मकता, सामाजिक जागरूकता और सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देना है। बच्चों को मंच देकर उनकी प्रतिभाओं को प्रोत्साहित किया जाएगा और समाज में सकारात्मक सोच विकसित करने का संदेश दिया जाएगा।

बाल सांस्कृतिक कार्यक्रम

नृत्य, नाटक, गीत-संगीत, लोककला और समूह प्रस्तुतिड्रॉइंग व पेंटिंग प्रतियोगिता: विभिन्न स्कूलों के छात्रों की भागीदारीक्विज़, विज्ञान प्रदर्शनी व क्राफ्ट शो

स्वदेशी उत्पादों का स्टॉल: स्थानीय महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा निर्मित वस्तुओं की प्रदर्शनी व बिक्री खाद्य व मनोरंजन जोन: बच्चों के लिए झूले, खेल, फूड स्टॉल और पारंपरिक व्यंजन पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता पर प्रदर्शनी 

जागरूकता फैलाने हेतु विशेष प्रदर्शनी

शहर के विभिन्न स्कूलों जैसे केरला पब्लिक स्कूल, डी.बी.एम.एस., लोयोला, हिल टॉप, नारायण मिशन स्कूल आदि के बच्चे इस आयोजन में हिस्सा लेंगे। सभी स्कूलों को ट्रस्ट की ओर से आमंत्रण पत्र भेजा गया है।

हर प्रतियोगिता में विजेताओं को प्रमाण पत्र, ट्रॉफी और आकर्षक उपहार प्रदान किए जाएंगे। समापन दिवस (20 नवंबर) को मुख्य अतिथि के रूप में किसी विशिष्ट शिक्षाविद या समाजसेवी द्वारा पुरस्कार वितरण किया जाएग।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !