कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों को पाठ्य सामग्री
कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों को पाठ्य सामग्री, जैसे कॉपी, पेन, पेंसिल के साथ-साथ चॉकलेट और मिठाई बॉक्स वितरित करके की गई। बच्चों को उपहार पाकर चेहरे पर आई मुस्कान ने माहौल को और भी खुशनुमा बना दिया। संस्था के संस्थापक विश्वनाथ दत्ता ने इस अवसर पर गांव के बच्चों और युवाओं को संबोधित करते हुए एक गंभीर सामाजिक मुद्दे पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज के समय में जिस तरह से बच्चे नशे की ओर अग्रसर हो रहे हैं, उससे बाहर निकलना अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने बच्चों से नशा मुक्त होकर शिक्षा और सामाजिक
उन्होंने बच्चों से नशा मुक्त होकर शिक्षा और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया, ताकि एक स्वस्थ और अच्छे समाज की स्थापना की जा सके। यह संदेश बच्चों और उपस्थित लोगों के बीच सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने वाला था। इस सफल और प्रेरणादायक कार्यक्रम में लक्ष्य फाउंडेशन के कई महत्वपूर्ण सदस्य उपस्थित रहे, जिन्होंने मिलकर इस आयोजन को सफल बनाया।
उपस्थित सदस्य
संस्थापक विश्वनाथ दत्ता, सह-संस्थापक शिबू नंदी, अंकित शर्मा, इंद्रनील दास, लख्खी कर्मकार, संध्या कर्मकार, विकास गुप्ता, राहुल रंजन सिन्हा, राज मिश्रा, राहुल रहे। लक्ष्य फाउंडेशन ने अपने स्थापना दिवस को समाज सेवा और बच्चों के उज्जवल भविष्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए यादगार बना दिया।