Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-14

Jamshedpur Bhartiya Janata Party: बिहार की जनता ने जंगलराज को नकारा, विकास के पक्ष में मोदी-नीतीश सुनामी-- काली शर्मा

Jamshedpur: बिहार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की शानदार जीत पर जमशेदपुर महानगर जिला भाजपा कोषाध्यक्ष कृष्णा काली शर्मा ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने इस जीत को महज़ एक चुनावी सफलता नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले गठबंधन के पक्ष में आई मोदी-नीतीश सुनामी करार दिया है।

 विकास, सुशासन और राष्ट्रवाद की नीति पर जनता का मुहर

भाजपा कोषाध्यक्ष ने बिहार की "देवतुल्य जनता-जनार्दन" को धन्यवाद देते हुए कहा कि मतदाताओं ने विकास और सुशासन को चुना है। उन्होंने विपक्षी गठबंधन के चुनावी वादों को "झूठे वादे" बताते हुए कहा कि बिहार की जनता ने इन्हें सिरे से नकार दिया। शर्मा ने स्पष्ट किया कि इस जनादेश के साथ, बिहार में जंगल राज की वापसी पर स्थायी रोक लग गई है।

 जन-विश्वास की जीत, नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे बिहार को
काली शर्मा ने इस ऐतिहासिक विजय को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास, सुशासन एवं राष्ट्रहित सर्वाेपरि की नीति पर जनता के अटूट विश्वास की जीत बताया। उन्होंने विश्वास जताया कि एनडीए सरकार अब और अधिक मजबूती के साथ बिहार को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। साथ ही, उन्होंने जन-कल्याण की योजनाओं को और अधिक प्रभावी तरीके से लागू करने की प्रतिबद्धता भी दोहराई। यह परिणाम दर्शाता है कि बिहार की जनता ने केवल स्थिर सरकार को ही नहीं, बल्कि एक प्रगतिशील और सुशासन वाली राजनीति को अपना समर्थन दिया है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !