Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-15

Jharkhand News: धरती आबा बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर राज्यपाल, मुख्यमंत्री और विधायक ने समाधि स्थल पर दी श्रद्धांजलि

Jharkhand News: झारखंड की आत्मा और अस्मिता के प्रतीक धरती आबा बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर कोकर रांची स्थित उनके समाधि स्थल पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने श्रद्धासुमन अर्पित किए. कार्यक्रम के दौरान तीनों ने बिरसा मुंडा के संघर्ष त्याग और बलिदान को याद किया. उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा ने आदिवासी अस्मिता और अधिकारों की रक्षा के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर दिया.



नेताओं ने राज्य की प्रगति जनकल्याण और सामाजिक न्याय के लिए बिरसा मुंडा के दिखाए मार्ग पर आगे बढ़ने का संकल्प दोहराया. मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और धरती आबा के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !