Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-15

Birsa Munda Birth Anniversary: जमशेदपुर में धूमधाम से मनी धरती आबा बिरसा मुंडा जयंती और झारखंड के रजत जयंती स्थापना दिवस

Jamshedpur: धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और झारखंड राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती के मौके पर शनिवार को पूरे पूर्वी सिंहभूम जिले में उत्साह और उमंग का माहौल रहा। जिले के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने बिरसा नगर स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

बिरसा सेवा दल के कार्यक्रम में डीसी ने किया शिरकत

बिरसा सेवा दल के कार्यक्रम में डीसी ने किया शिरकत बिरसा सेवा दल पंचायत समिति द्वारा आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के साथ कई अन्य पदाधिकारियों और सामाजिक संगठनों के लोगों ने भी भाग लिया। डीसी ने इस अवसर पर अपने संबोधन में भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने की आवश्यकता पर बल दिया।

उन्होंने कहा कि जिस उद्देश्य के साथ धरती आबा ने

उन्होंने कहा कि जिस उद्देश्य के साथ धरती आबा ने आजादी की लड़ाई लड़ी और झारखंड अलग राज्य की परिकल्पना की थी, हमें उन आदर्शों पर चलकर राज्य के विकास में योगदान देना चाहिए। उन्होंने जिले वासियों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं और सभी से भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष और बलिदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लेने का संदेश दिया। इस पावन अवसर पर, उपायुक्त ने झारखंड के 25 वर्ष पूरे होने पर खुशी जाहिर की और राज्य के उज्जवल भविष्य की कामना की।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !